फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 4.0 Notification 2026 Released for 32,388 Teacher Posts, Apply from September 25

बीपीएससी टीआरई 4: पिछला विज्ञापन रद्द, नया नोटिस जारी; शिक्षक भर्ती के 32388 पदों पर इस दिन शुरू होगा आवेदन

Tue, 22 Sep 2026 05:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सूचना है। बीपीएससी ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नया विज्ञापन जारी किया है। 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 4.0 Notification 2026 Released for 32,388 Teacher Posts, Apply from September 25
BPSC TRE 4 - फोटो : AI Generated

विस्तार

BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नया नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन संख्या-15/2026 जारी किया है।

विज्ञापन


यह भर्ती शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए है। इसके लिए योग्य भारतीय उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुराने विज्ञापन का क्या हुआ?

  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त 2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द कर दिया गया है।
  • अब शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-15/2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

अभ्यर्थियों के लिए भुगतान और ऑनलाइन आवेदन की तारीखें अलग-अलग नहीं रखी गई हैं। भुगतान और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

 

प्रक्रिया तारीख
भुगतान शुरू होने की तारीख 25 सितंबर 2026
भुगतान की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 25 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर 2026
कुल रिक्त पद 32,388

 

विज्ञापन

आवेदन करने से पहले क्या करना जरूरी है?

आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, विवरणी और ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए दिए गए आवश्यक निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। इससे आवेदन भरते समय किसी जरूरी निर्देश की अनदेखी से बचा जा सकेगा।

कहां से करना होगा आवेदन?

  • टीआरई-4.0 के तहत आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
  • अभ्यर्थी bpsc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित निर्देश देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed