{"_id":"6ab25c33b0416017e2015eeb","slug":"video-rural-stadium-and-open-gym-will-be-built-in-khamariya-village-of-shahjahanpur-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खमरिया में 9.23 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम, युवाओं को मिलेगी खेल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: खमरिया में 9.23 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम, युवाओं को मिलेगी खेल सुविधा
Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:15 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के खमरिया गांव में सोमवार को 9.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्टेडियम निर्माण की आधारशिला रखी। स्टेडियम बनने से ददरौल, मदनापुर और कांट क्षेत्र के युवाओं और छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ ही प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि ओपन जिम का निर्माण दो जून 2026 से चल रहा है और इसे दो जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेडियम तीनों ब्लॉकों के केंद्र बिंदु पर बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सांसद अरुण सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भाजपा नेता अरुण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, मुनेश्वर दयाल वर्मा, विमल सिंह, हरजीत चौहान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।