Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
'Lamp of Blessings' lit in Mathura on PM Modi's birthday; MLA and city unit president extended their best wishes.
{"_id":"6ab219dc67f6f633d308766a","slug":"video-lamp-of-blessings-lit-in-mathura-on-pm-modis-birthday-mla-and-city-unit-president-extended-their-best-wishes-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मथुरा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मथुरा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम यमुना के राजा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश और ब्रजवासी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस और सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। यमुना मैया के तट पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का करीब 25 वर्षों का प्रशासनिक जीवन देशवासियों को समर्पित रहा है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि सेवा संकल्प दिवस के तहत मथुरा के सभी मंडलों में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजा घाट पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।