{"_id":"6ab127ef27bb18a22e0eef37","slug":"waterlogging-on-roads-in-indalpur-due-to-damaged-drains-and-paved-pathways-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185278-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाली-खड़ंजा टूटने से इंंदलपुर में रास्तों पर हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाली-खड़ंजा टूटने से इंंदलपुर में रास्तों पर हो रहा जलभराव
विज्ञापन
बंडा के इंदलपुर गांव में रास्ते पर कीचड़। संवाद
देवकली। नाली और खड़ंजा टूट जाने से इंदलपुर गांव के दक्षिणी टोले की गली समेत गोशाला मार्ग पर जलभराव से कीचड़ और गंदगी हो गई है। आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते गांव के लोगों ने क्षतिग्रस्त रास्ते पक्के बनवाए जाने की मांग की है।
गांव के राजेश कुमार, रामनरेश, बृजपाल, शिवकुमार, सीताराम आदि ने बताया कि कच्चे रास्तों पर जलभराव की समस्या साल के बारहों माह बनी रहती है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्राम प्रधान शिव कुमार के अनुसार बजट कम होने के कारण गांव के कुछ रास्ते पक्के बनने से रह गए हैं। उन्होंने बताया कि गोशाला तक जाने वाले 900 मीटर कच्चे रास्ते पर भी खड़ंजा बिछाने को वह खंंड विकास अधिकारी से संपर्क कर चुके हैं। बीडीओ मनीष दत्त ने बताया कि उन्हें ग्राम प्रधान से रास्तों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन जांच करा कर गांव के दोनों रास्ते जल्द बनवा दिए जाएंगे। संवाद