फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CJP s Saurav Das visited three schools to assess situation but was denied entry at all of them

'स्कूल ठीक करो अभियान': तीन स्कूलों में पहुंचे सीजेपी के सौरव दास, कहीं भी घुसने न दिया गया, स्थानीय लोग भिड़े

Tue, 22 Sep 2026 06:13 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सीजेपी की टीम पहुंची थी। सौरव दास ने सवाल उठाया कि बच्चों के स्कूल की स्थिति देखने से क्यों रोका जा रहा। बीएसए बोले, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती, इसलिए प्रवेश पर रोक लगाई।

विज्ञापन
CJP s Saurav Das visited three schools to assess situation but was denied entry at all of them
स्कूलों की स्थिति देखने पहुंचे सीजेपी के सौरभ दास को नहीं मिली एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति जानने निकले क्रॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास को जिले के तीन स्कूलों के भीतर प्रवेश नहीं मिल सका। वह मंगलवार को देवला, मकौड़ा और जैतपुर वैशपुर के स्कूलों में सुविधाओं का ऑडिट करने के लिए पहुंचे थे। कहीं भी स्कूल में टीम के सदस्यों का प्रवेश नहीं मिला। देवला में तो स्कूल के बाहर पुलिस तैनात थी। ऐसे में टीम को गेट से ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में टीम के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों से पूछा कि प्रवेश क्यों नहीं मिल रहा है। तो शिक्षकों ने बताया कि बीएसए का आदेश है कि किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाए। बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इसके बाद दास ने स्कूलों की व्यवस्था और निरीक्षण में कथित रोक को लेकर सवाल खड़े किए है। सौरव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता हैं, लेकिन यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के सारे मंदिरों पर ताले लगा दिए गए हैं। ऐसा भय क्यों हैं यूपी सरकार को?

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव दास ने कहा कि उनका उद्देश्य यह देखना था कि सरकारी स्कूलों में बच्चे किन परिस्थितियों में पढ़ रहे हैं और उन्हें शौचालय, कक्षाएं, साफ-सफाई समेत बुनियादी सुविधाएं कैसी मिल रही हैं। इससे पहले टीम को पिछले दिनों नोएडा के गढ़ी चौखंडी के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश मिला था। वहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद टीम अन्य स्कूलों में पहुंची, लेकिन तीन स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं निवासियों ने सौरभ दास से मौके पर कहा कि उनके स्कूलों में सुविधाएं काफी बेहतर है। किराएदार क्या बताएंगे। इसी दौरान स्थानीय निवासियों से सीजेपी के पदाधिकारियों से धक्कामुक्की भी हो गई। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि जांच करने वाले आप लोग कौन होते हो? हमें दिक्कत होगी तो शिकायत करेंगे।

विज्ञापन

देवला के विकास पर खड़े किए सवाल
सौरभ दास ने गांव में फैली गंदगी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए पूछा कि वे ऐसी गंदगी के बीच से स्कूल कैसे आते-जाते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की गांव में मौजूदगी को लेकर भी शिकायतें कीं। दास ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को निशाने पर लेते हुए विकास और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए। दास ने कहा कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति देखने से किसी को क्यों रोका जा रहा है।

मकौड़ा और जैतपुर वैशपुर में बेहतर हैं सुविधाएं
अमर उजाला की टीम ने भी निवासियों से मौके पर जाकर बातचीत की। इसके साथ ही स्कूलों की स्थिति का भी जायजा लिया। दोनों स्कूलों में छात्रों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं देवला में रास्ते खराब होने के कारण बच्चों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार निवासी भी सड़कों को बनाने की मांग कर चुके हैं।

स्कूल में प्रवेश पर सामान्य रूप से कोई रोक नहीं है। लेकिन, 20 से 25 लोगों की भीड़ को स्कूल में कैसे जाने दिया जा सकता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इसी वजह से जो लोग स्कूलों में पहुंचे, उनको प्रवेश नहीं दिया गया। - राहुल पंवार, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed