{"_id":"676b0a512605fada7d0746d4","slug":"case-against-girl-accused-of-knife-attack-on-her-friend-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126040-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सहेली पर चाकू से हमले की आरोपी युवती पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सहेली पर चाकू से हमले की आरोपी युवती पर केस
मेंहदावल। सोमवार की शाम सहेली को चाकू मार कर घायल करने वाली युवती के विरुद्ध पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी युवती को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। जबकि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भौरा निवासी गिलासी देवी पत्नी यदुवंशी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 23 दिसंबर को मेंहदावल कस्बे के उत्तरपट्टी निवासी स्वर्गीय बलराम की पुत्री इंदू जायसवाल मेरे घर आई और मुझसे पूछ कर बेटी विंदा यादव को खरीदारी करने के लिए करमैनी लेकर गई। करमैनी बेलौली तटबंध के बेलौहा के समीप पहुंने पर अपने मन मुताबिक कहीं ले जाने से मेरी बेटी के इंकार करने पर वह चाकू निकाल कर उसके गले पर तीन बार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी सहेली को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि घायल युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर युवती को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।