{"_id":"6afc1e73d3707de88f008dda","slug":"ms-dhoni-retires-from-ipl-set-to-become-chennai-super-kings-team-mentor-from-ipl-2027-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल से धोनी ने लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, टीम मेंटर बनेंगे माही","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल से धोनी ने लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, टीम मेंटर बनेंगे माही
Tue, 17 Nov 2026 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:59 PM IST
सार
आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया के बीच चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े चेहरे ने अपने करियर को लेकर अहम फैसला किया है। अब माही मैदान पर किस नई भूमिका में नजर आएंगे?
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : Instagram
विस्तार
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है और अब वह मैदान पर खिलाड़ी के बजाय नई भूमिका में नजर आएंगे। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है। हालांकि, उनका फ्रेंचाइजी से जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा।
अब खिलाड़ी नहीं, मेंटर की भूमिका में दिखेंगे धोनी
धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं। अब आईपीएल में उनका सफर बतौर खिलाड़ी खत्म हो गया है। वह टीम के डगआउट में मेंटर की भूमिका निभाएंगे और अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। धोनी का चेन्नई के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है। वह फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं और उनके फैसलों तथा नेतृत्व क्षमता ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
CSK मालिक एन श्रीनिवासन ने कही बड़ी बात
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी धोनी के महत्व पर बात की है। उन्होंने साफ किया कि पूर्व भारतीय कप्तान हमेशा फ्रेंचाइजी की पहचान का अहम हिस्सा रहेंगे। खिलाड़ी के तौर पर उनकी भूमिका भले ही बदल रही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव पहले की तरह मजबूत बना रहेगा। धोनी के मेंटर बनने से टीम को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों को उनके मार्गदर्शन में खेलने और सीखने का मौका मिलेगा।