{"_id":"6a67563c11d488fcd3059314","slug":"video-a-delegation-of-protesting-students-met-district-magistrate-ajay-kumar-dwivedi-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से की मुलाकात
Vimal Sharma
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:29 PM IST
Link Copied
जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आंदोलनरत छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे जिलाधिकारी के सामने रखे।
मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले यूनिवर्सिटी के भवनों को नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन न्यायालय के आदेशों और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
डीएम के इस आश्वासन के बाद आंदोलनरत छात्रों में राहत का माहौल है। छात्र नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी पढ़ाई और यूनिवर्सिटी के भविष्य को सुरक्षित रखना है। प्रशासन की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।