फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electricity pole broken after being hit by a sand-laden truck; power supply disruptedElectricity pole broken after being hit by a sand-laden truck; power supply disrupted

Rampur News: रेत से भरे ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति ठप

Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole broken after being hit by a sand-laden truck; power supply disruptedElectricity pole broken after being hit by a sand-laden truck; power supply disrupted
रामपुर। मसवासी में मंगलवार देर रात रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का पोल टूटकर गिर गया। पोल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पोल टूटने के समय बिजली की आपूर्ति चालू थी। इसके चलते टूटे तारों से काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं। बाद में विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली का पोल टूटने से नगर की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात से बाधित बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम तक सुचारु नहीं हो सकी थी। विद्युत निगम की ओर से क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया गया और लाइन दुरुस्त करने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता श्रीकांत ने बताया कि ट्रक चालक की ओर से हुए नुकसान की भरपाई कर दी गई है। टूटे हुए पोल को बदल दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed