फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; case registered against five, including her husband

Rampur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Thu, 29 Oct 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; case registered against five, including her husband
केमरी (रामपुर)। थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिमरिया गांव निवासी सपना उर्फ शिवानी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले रिंकू के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर घर में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर जुट गए और मायके वालों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। उन्होंने सपना के पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
जिला बरेली के सहोड़ा गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी रिंकू से की थी। दो दिन पहले रिंकू अपनी पत्नी को मायके छोड़कर चला गया था और बच्चों को अपने साथ ले आया था।
इसके बाद वह स्वयं अपनी बेटी को सिमरिया स्थित उसकी ससुराल छोड़कर आई थीं। आरोप है कि बुधवार को दहेज की मांग को लेकर सपना को प्रताड़ित किया गया। उसके पति रिंकू, ससुर पूरनलाल, सास राजवती, ननद अर्चना और देवर अरुण ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed