{"_id":"6acb954bea7d0d8d91008e63","slug":"video-video-uugdhava-gava-pahaca-sapa-paratanathhamadal-thasara-pakashha-ka-mahalo-na-bha-uthae-saval-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उड़वा गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उड़वा गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी उठाए सवाल
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में दलित महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा कार के शीशे तोड़े जाने के मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मामले से अवगत कराने का भरोसा दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी अपनी बात रखने की मांग करते हुए हंगामा किया। उन्होंने मामले को जमीनी विवाद बताते हुए राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।
उड़वा गांव निवासी सीमा देवी और उनके पति राजू के साथ छह अक्टूबर को मारपीट हुई थी। इसमें सीमा देवी घायल हो गई थीं। इसके अगले दिन सात अक्टूबर को बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही रिद्धिमा सिंह की कार के शीशे तोड़ दिए गए थे। इन दोनों घटनाओं को लेकर रविवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार की उनसे मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा।
दूसरे पक्ष की महिलाओं ने जमीनी विवाद बताया
प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने पर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी अपनी बात रखने की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, लेकिन इसे राजनीतिक रंग देकर उन्हें और ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को उनकी बात भी सुननी चाहिए और विवाद का निस्तारण कराने का प्रयास करना चाहिए।
महिलाओं ने दावा किया कि सीमा देवी और राजू उनके यहां नौकरी करते हैं तथा उनके कहने के अनुसार काम करते हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को बदनाम करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विधायक इंद्रजीत सरोज, विधायक गीता शास्त्री (पासी), बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।