फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health of 12 people checked; no symptoms of dengue found

Raebareli News: 12 लोगों की जांची सेहत, नहीं मिले डेंगू के लक्षण

Mon, 12 Oct 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health of 12 people checked; no symptoms of dengue found
रायबरेली। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में बुखार से 11 वर्षीय बालक की मौत के मामले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डलमऊ क्षेत्र के हिंगामऊ गांव पहुंची। टीम ने बच्चे के परिजनों समेत 12 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में किसी में भी बुखार या डेंगू के लक्षण नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी और दवा वितरित की।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी रंजीत के 11 वर्षीय बेटे आकर्ष को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे दो दिन पहले जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रंजीत अपनी पत्नी मालती और बेटे आकर्ष के साथ दिल्ली में रहते थे। नौ अक्टूबर को दिल्ली से रायबरेली लौटने के बाद बच्चे की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed