फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Operation of special trains begins; crowds start to build up

Raebareli News: स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, बढ़ने लगी भीड़

Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Operation of special trains begins; crowds start to build up
रायबरेली। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दशहरा के बाद ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो सकता है। नवरात्र में विंध्याचल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है। यह ट्रेन मिर्जापुर और उतरेटिया के बीच 16 दिन तक संचालित होगी।
विज्ञापन


दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे राज्यों और बड़े शहरों में काम करने वाले लोग घर लौटते हैं। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीटें मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। इस बार भी जिले से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें से कुछ का संचालन शुरू हो चुका है। हालांकि, ये ट्रेनें भी लेटलतीफी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन ने यात्रियों को करीब 14 घंटे इंतजार कराया। दिल्ली से ही काफी देर से रवाना होने के कारण सुबह आने वाली यह ट्रेन शाम को पहुंची। वहीं, चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल पांच घंटे और वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल करीब आधे घंटे की देरी से आईं। दशहरा और दीपावली के मद्देनजर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर के अंत तक किया जाएगा, ताकि त्योहारों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन मिर्जापुर से रविवार को रवाना हुई। वापसी में इसका संचालन लखनऊ के उतरेटिया स्टेशन से किया जाएगा। निर्धारित अवधि में यह ट्रेन रोजाना संचालित होगी।


नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। नवरात्र शुरू होने के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे की देरी से पहुंचीं।


देहरादून-बनारस जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर करीब सवा घंटे देर से आईं। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे की देरी से पहुंचीं। इसी तरह बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस और टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देर से आईं। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को 22 मिनट इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पहले ही विलंब से चल रही थीं। इसी कारण जिले में भी देर से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed