फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers created a ruckus at the Gulupur police outpost

Raebareli News: ग्रामीणों ने गुलूपुर चौकी में किया हंगामा

Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus at the Gulupur police outpost
हरचंदपुर क्षेत्र के गुलुपुर चौकी में हंगामा के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
हरचंदपुर। कठवारा गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गुलूपुर चौकी पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर विकास कार्यों की कमी का मुद्दा उठाने पर युवक के खिलाफ शिकायत देने और चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव निवासी विपिन ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसकी जानकारी मिलने पर विपिन और अन्य ग्रामीण नाराज हो गए। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रामीण गुलूपुर चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने चौकी प्रभारी जीत बहादुर पांडेय से मामले की जानकारी मांगी तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चौकी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विपिन का कहना है कि गांव में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। नालियों का निर्माण नहीं हुआ है और न ही खड़ंजा लगवाया गया है। इसी समस्या का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। उसका आरोप है कि पुलिस मामले में एकतरफा कार्रवाई करना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। दोपहर करीब तीन बजे तक विरोध प्रदर्शन चला। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed