Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: NTPC : अरखा ऐश पॉन्ड में रिसाव होने से गांव में घुसी राख व पानी, अधिकारियों ने बांध का रिसाव दुरुस्त कराने के लिए शुरू कराया काम
{"_id":"6a9ee7289b2c962f20079240","slug":"video-video-ntpc-arakha-aisha-panada-ma-rasava-hana-sa-gava-ma-ghasa-rakha-va-pana-athhakaraya-na-bthha-ka-rasava-tharasata-karana-ka-le-shanpr-karaya-kama-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: NTPC : अरखा ऐश पॉन्ड में रिसाव होने से गांव में घुसी राख व पानी, अधिकारियों ने बांध का रिसाव दुरुस्त कराने के लिए शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: NTPC : अरखा ऐश पॉन्ड में रिसाव होने से गांव में घुसी राख व पानी, अधिकारियों ने बांध का रिसाव दुरुस्त कराने के लिए शुरू कराया काम
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी के अरखा ऐश पॉन्ड के बांध में सोमवार की शाम करसेनी गांव की ओर रिसाव हो गया। रात लगभग 8 बजे पानी के साथ राख गांव के अंदर पहुंची तो गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। राख लोगों के घरों में व खेतों में भर रही है। यह देख लोग आक्रोशित हो गए और ऐश पांड पर हंगामा शुरू कर दिया। एनटीपीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बांध के रिसाव को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया।
एनटीपीसी में कोयले और पानी से बिजली बनाई जाती है। यूनिट से निकलने वाली राख को पाइपलाइन से पानी के साथ अरखा गांव में बने ऐश पॉन्ड भेजा जाता है। राख को इकट्ठा करने के लिए पॉन्ड में ऊंचा बांध बनाया गया। सोमवार की शाम पॉन्ड में रिसाव हो गया। उस समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी। राख जब गांव पहुंची और घरों में भरने लगी तो लोगों में अफरातफरी मच गया। गांव के लोग बांध पर पहुंचे और उसे बांधने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नही मिली। इससे लोग नाराज हो गए और एनटीपीसी पर बांध की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
गांव के सुंदर लाल, राम निहोर, नवरंगी लाल तिवारी, शीला, राम नरेश ने बताया का रिसाव के चलते घरों व खेतों में पानी के साथ राख भर गई है। ऐश पांड के बांध की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे रिसाव हो गया। वहीं परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज अरोरा ने बताया कि बांध की मरम्मत कराई जाती है लेकिन बारिश के चलते रिसाव हुआ है जिसे ठीक कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।