फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Family members create a ruckus with farmer's body; demand action.

Raebareli News: किसान का शव रखकर परिजनों का हंगामा, कार्रवाई की मांग

Tue, 22 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus with farmer's body; demand action.
शिवगढ़ (रायबरेली)। कोकलत का पुरवा मजरे जगदीशपुर गांव में सोमवार को किसान अजय कुमार पासी (42) का शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की थी। इसी कारण अजय की जान चली गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर स्थिति को बमुश्किल संभाला।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक किसान के पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को माने। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में हुई घटना के मामले में मृतक अजय के पिता की तहरीर पर गांव निवासी सुखराम, उसकी पत्नी शिवपता और संतोष, उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बीती 14 सितंबर को गांव निवासी लोधेश्वर पासी का गांव के कुछ लोगों से खलिहान में कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया था। आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर लोधेश्वर के बेटे अजय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव रविवार शाम गांव पहुंचा था। सोमवार को सुबह घटना को लेकर परिजनों के साथ गांव के लोग आक्रोशित हो कर शव गांव में रखकर हंगामा करने लगे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनका बेटा खेती करता था। घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इससे उनके बेटे की जान चली गई। सुबह सात बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने केबाद करीब 10 बजे समाप्त हुआ। अजय पहले सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करते थे। चार माह से कामकाज छोड़ने के बाद वह घर में रहकर खेती करने लगे थे।

थम नहीं रहे मां के आंसू
बेटे की मौत से मां शांति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार माह पहले भी उनके बेटे की पिटाई की गई थी, उस समय भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बार पिटाई में बेटे की जान ही चली गई। परिजनों के अनुसार अजय की शादी हुई थी, लेकिन कुछ साल पहले अनबन के चलते पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed