{"_id":"6ab17ffa3fe7ce7b9d03eaf5","slug":"preparations-intensify-for-the-arrival-of-sp-chief-akhilesh-raebareli-news-c-101-1-rai1002-168041-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सपा प्रमुख अखिलेश के आगमन को लेकर तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सपा प्रमुख अखिलेश के आगमन को लेकर तैयारी तेज
Tue, 22 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच बीते दिनों हुए टकराव ने जिले की सियासत को गर्म कर दिया है। सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव इसी सिलसिले में 24 सितंबर को रायबरेली भ्रमण पर रहेंगे। पूर्व सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में सपा की पूरी जिला कार्यकारिणी जुटी है। करीब 1200 सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अखिलेश यादव की सभा में शामिल होने की बात बताई जा रही है। इसके लिए प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। करीब पांच घंटे तक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शहर में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब वह चुनावी जनसभा से इतर शहर में आ रहे हैं। सपा प्रमुख अपने दौरे की शुरूआत हरचदंपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात के साथ करेंगे। इस दौरान वह विधायक के परिजनों से भी मिलेंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी प्रमुख के दौरे की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने पर गहन विचार विमर्श कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हंगामे के दौरान जिस तरह से हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के साथ मारपीट की गई, इससे पार्टी प्रमुख खासे व्यथित