फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ayesha khan and disha patani sister khushboo patani critisized bihar jamui incident

जमुई वायरल वीडियो: आयशा खान और खुशबू पाटनी ने की मामले की निंदा, सोशल मीडिया पोस्ट कर पूछे कई सवाल

Tue, 22 Sep 2026 01:50 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

Ayesha Khan and Khushboo Patani On Jamui Viral video:  हाल ही में जमुई में कोचिंग क्लास से लौट रहे नाबालिगों के साथ कुछ मनचलों ने अभद्रता की। इस मामले में आमजन समेत सेलेब्स ने भी रोष जताया है। अभिनेत्री आयशा खान के साथ ही दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी इसकी जमकर निंदा की।

विज्ञापन
ayesha khan and disha patani sister khushboo patani critisized bihar jamui incident
जमुई कांड पर सेलेब्स का रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में कोचिंग क्लास से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में कई लोग इस घटना की निंदा करते हुए रोष जता रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री आयशा खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जताया है। वहीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी वीडियो पोस्ट कर मामले की निंदा की। 

विज्ञापन

आयशा खान ने पूछा आरोपियों से सवाल 
जमुई में हुई इस घटना पर अभिनेत्री आयशा खान ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘किसने मांगी आपसे सलाह? किसने मांगी मोरल पुलिसिंग? आप हैं कौन? किसने दिया आपको हक? क्या किया जाए कि आपको और आप जैसे लोगों को अक्ल आए? मैं यकीन नहीं कर सकती कि कुछ लोग सच में यह कह रहे हैं कि मोरल पुलिसिंग करने का तरीका सही हो सकता है।

विज्ञापन

भाई, कैसी मोरल पुलिसिंग? ट्यूशन से वापस आ रही है, और अगर नहीं भी आ रही होती, तो आप कौन होते हैं? आपसे किसने पूछा? और इससे भी ज्यादा डरावनी बात यह है कि आसपास मौजूद हर कोई रिकॉर्ड कर रहा था और उन्हें लगा कि इसे पोस्ट करना ठीक है? तो कोई डर नहीं? कोई एहसास नहीं? कोई नैतिकता नहीं? ओह, तो इन लोगों को मोरल पुलिसिंग की जरूरत है, है ना?
विज्ञापन
विज्ञापन



 



इससे पहले आयशा ने सोमवार शाम भी सोशल मीडिया पर मामले की आलोचना की थी। अभिनेत्री ने लिखा था- 'बिहार में जो कुछ हुआ उसकी वीडियाे देखकर हैरान हूं। कभी इस तरह से लोग आपको घेर लें और रिकॉर्ड भी करें, यह साेचना भी अपने आप में डरावना है। संस्कृति के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करना बंद करें।'

ayesha khan and disha patani sister khushboo patani critisized bihar jamui incident
खुशबू पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

खुशबू ने की जमकर आलोचना
जमुई मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री खुशबू पाटनी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय रखी है। उन्होंने वीडियो के जरिए कहा, ‘ये वही अनपढ़ और अज्ञानी लोग हैं जो अपनी दिहाड़ी भी नहीं कमा पाते। ये वही लोग हैं जो नशे में चूर रहते हैं। ये वही अज्ञानी लोग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता कि वे क्यों पैदा हुए हैं और किसी और के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। वे सोचते हैं कि वे ही इस देश की रक्षा करेंगे।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani (@khushboo_patani)



खुशबू ने किया लोगों से सवाल
अपने वीडियो में खुशबू ने आगे कहा, 'यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है, दूसरे राज्यों में भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का उल्लंघन हो रहा है। आपको इसे व्यक्तिगत रूप से लेना चाहिए और खुद से पूछना चाहिए, अगर सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस अधिकारी हमारे राज्य से आते हैं, तो हमारी कानून व्यवस्था इतनी चरमरा क्यों गई है? क्या हम सिर्फ सरकार को ही दोष देते रहेंगे? क्या हम खुद को दोष नहीं देंगे? जनता सरकार बनाती है और सरकार जनता बनाती है, है ना? तो क्या हमें खुद को भी नहीं देखना चाहिए?'

क्या है जमुई कांड? 
दरअसल, जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद राजनीतिक स्तर पर भी मामले को लेकर बयान सामने आए। कांग्रेस और राजद ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी के लिए पहुंची। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed