फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Self-enumeration to begin on November 16; census to start on December 1.

Raebareli News: 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से होगी जनगणना

Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration to begin on November 16; census to start on December 1.
रायबरेली। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिले में काम शुरू हो गया है। सोमवार को इसके लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी जनगणना काजल रानी ने जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को विस्तार से प्रशिक्षण में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की कार्ययोजना, रणनीति, आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता, कार्मिकों के प्रशिक्षण, कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुईं। एडीएम ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना का कार्य 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा। इसके उपरांत मुख्य जनगणना कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए जनगणना कार्य को व्यवस्थित, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की रणनीति तैयार की गई। प्रशिक्षण में बीएसए राहुल सिंह, डीपीआरओ विनय सिंह, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed