फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bride and groom die just 20 hours after wedding in Siddharthnagar

यूपी: शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश, सुहागरात की सेज पर ऐसे हाल में थी युवती

Tue, 22 Sep 2026 01:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 22 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

यूपी के सिद्धार्थनगर में शादी के महज 20 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव घर में मिले हैं। दुल्हन का शव बिस्तर पर मिला है। वहीं, दूल्हे का शव साड़ी के फंदे से लटका था। फिलहाल दोनों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bride and groom die just 20 hours after wedding in Siddharthnagar
bride and groom die - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी के महज 20 घंटे बाद नवविवाहित दंपती का शव घर में मिले हैं। नवदंपती की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली इलाके के जनियाजोत गांव में मंगलवार की सुबह उस समय मातम और हड़कंप मच गया, जब महज बीस घंटे पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपती के संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में मिले। कमरे में नवविवाहित युवक का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। जनियाजोत गांव निवासी देशराज चौहान (21) पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना इलाके की कड़जहवा निवासी अनीता (19) के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन

Bride and groom die just 20 hours after wedding in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में शादी के महज 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई से आया युवक तो युवती पहुंच गई उसके घर
दोनों के परिजनों ने उनके रिश्ते को स्वीकार करते हुए आगामी अप्रैल माह में शादी तय कर दी थी। देशराज लगभग 20 दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। देशराज के गांव आने की जानकारी जब अनीता को हुई, तो वह प्रेम में व्याकुल होकर उसके घर आ पहुंची और वहीं रहने लगी।

 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया। शादी के बाद घर में रिश्तेदारों के लिए प्रीतिभोज दावत का आयोजन किया गया था, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए थे।

Bride and groom die just 20 hours after wedding in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में शादी के महज 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुला पड़ा था कमरे का दरवाजा
मंगलवार सुबह जब देशराज की मौसी नवदंपती को जगाने कमरे में गईं, तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए। देशराज साड़ी के फंदे से लटक रहा था, जबकि पास ही बिस्तर पर अनीता  मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। 
 

परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल देशराज के पिता ने बांसी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी व फॉरेंसिक टीम  पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। 

 

पुलिस का कहना है कि दोनों मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। एक दिन पहले जिस घर में शहनाइयां बज रही थीं, वहां अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed