{"_id":"6a9e9993d25481654f019dec","slug":"video-himachal-transport-pensioners-dues-payment-demand-ajmer-thakur-hamirpur-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: परिवहन पेंशनरों का सरकार पर दबाव, अजमेर ठाकुर बोले- लंबित देनदारियां जारी होने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: परिवहन पेंशनरों का सरकार पर दबाव, अजमेर ठाकुर बोले- लंबित देनदारियां जारी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक सोमवार को बस अड्डे में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अजमेर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एक सितंबर 2026 को शिमला के चौड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की सभी लंबित देनदारियों का भुगतान होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि परिवहन पेंशनरों को अभी तक 50 हजार रुपये की किस्त जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही तीन प्रतिशत डीए का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की इन लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए।
अजमेर ठाकुर ने कहा कि पेंशनर सरकार से कोई अलग या नई मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि लंबे समय से लंबित अपनी देनदारियों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से पेंशनर समाज को बांटने की नीति बंद करने और सभी पेंशनरों की लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनरों की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। देनदारियों के भुगतान में हो रही देरी से पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में शिव कुमार, बलवीर पठानिया, राम लाल, हुकम चंद और पवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।