{"_id":"6a86f5551d48f53df6058774","slug":"video-rayabral-parava-vathhayaka-akhalsha-saha-ka-panaeyatatha-para-sharathathhajal-sabha-janakalyanae-shavara-aayajata-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनकल्याण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनकल्याण शिविर आयोजित
अमावां। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को अमावां ब्लॉक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया गया। भाजपा विधायक अदिति सिंह की पहल पर जनकल्याण शिविर भी लगा। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना था। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई विभागों के स्टॉल लगे थे।
वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास जैसी समस्याओं का समाधान हुआ। जरूरतमंदों को 150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन और ट्राईसाइकिल बांटी गईं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर को जनसमस्याओं के समाधान की उपयोगी पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।