{"_id":"677d4c81c296869e0204274b","slug":"video-rayabral-ma-shahatha-kasana-ka-tha-gaii-sharathathhajal-savatatarata-sanana-kae-gae-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में शहीद किसानों को दी गई श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में शहीद किसानों को दी गई श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित
रायबरेली में शहर के मुंशीगंज स्थित सईनदी तट पर 7 जनवरी 1921 को हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आंदोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए थे। यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्ष के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। किसानों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों का बलिदान किया था। पीढिय़ों तक हमें उनका बलिदान प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए।
गदागंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अमोल शर्मा की याद में हर साल की तरह शहीद दिवस पर उनके पैतृक गांव भगवंतपुर चंदनिहा से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गदागंज थाना स्थित मंदिर में रखकर दीप प्रचलित कर एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा, बीडीओ गौरा अशोक सचान, गदागंज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने हरीझंडी दी। यह कलश यात्रा शहीद स्मारक पर पहुंची। कलश यात्रा में शिव बाबू, प्रभा शंकर शुक्ला, भोला शर्मा, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष आशु सिंह, दुर्गा सिंह, मेजर हरिश्चंद्र सिंह, समर सिंह आदि शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।