फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out at e-rickshaw agency; valuable equipment gutted.

Raebareli News: ई रिक्शा एजेंसी में लगी आग, कीमती उपकरण जले

Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at e-rickshaw agency; valuable equipment gutted.
परशदेपुर। मटियारा चौराहा स्थित ई रिक्शा एजेंसी में मंगलवार रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इसमें करीब 16 लाख कीमत के ई रिक्शा के उपकरण जलकर राख हो गए। एक ई रिक्शा भी आधा जल गया। एजेंसी के अंदर से धुएं निकलने पर आग लगने की घटना का पता चला। पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दोस्तपुर बुढबारा निवासी सुशील सिंह की मटियारा चौराहा पर ऑटो सेल्स एंड ई रिक्शा की एजेंसी है। प्रतिदिन की तरह सुशील सिंह एजेंसी बंद कर घर गए थे। देर रात करीब 11 बजे एजेंसी के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी सुशील सिंह को दी। आग की लपटें तेज होने पर पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग की चपेट में आने से 16 लाख की कीमत के बैटरी, मोटर, कंट्रोलर समेत एक ई रिक्शा व अन्य पार्टस सहित 10 हजार की नकदी स्वाह हो गई। अग्निशमन केंद्र सलोन के प्रभारी गोपीचंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एजेंसी में आग शार्ट सर्किट की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed