{"_id":"6aaaf3574459419e370499ee","slug":"devotees-of-shiva-had-to-face-lathi-charges-under-the-sp-government-keshav-raebareli-news-c-101-1-slko1033-167633-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में शिवभक्तों को खानी पड़तीं लाठियां : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में शिवभक्तों को खानी पड़तीं लाठियां : केशव
Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शिवपुराण कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राजनीतिक चर्चा को धार देते हुए कहा कि सपा सरकार में इतनी बड़ी कथा होती तो शिवभक्तों को लाठियां खानी पड़ती थी। राम भक्तों को गोलियों से भूनने का काम सपा करती थी। भाजपा कभी भी प्रदेश से नहीं जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया गया है। अब काशी और मथुरा की बारी है।
उन्होंने शिवपुराण कथा के आयोजक व खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान शंकर इनके संकल्प को पूरा करें। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के साथ उन्होंने अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख भी किया। कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं।
कथा से संकटन का नाश हुवय : ब्रजेश पाठक
शिव पुराण कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार में इतनी बड़ी कथा पहली बार हुई है। भगवान भोले सभी की मनोकामना पूरी करें। कथा से संकटन का नाश हुवय। डिप्टी सीएम ने ब्रजेश पाठक ने भी कथा श्रवण कर पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया और आयोजन की व्यापकता तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता की सराहना की।
विज्ञापन
सनातन और संस्कृति को आगे बढ़ा रही सरकार- उपराज्यपाल
जम्मू-काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण किया और भगवान शिव की आराधना से जुड़े आध्यात्मिक संदेश की सराहना की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के आयोजन संबंधी प्रयासों की भी प्रशंसा की। कहा कि ऐसे आयोजन से निश्चित ही सनातन को मजबूती मिलती है। भाजपा की सरकार सनातन और भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
डिप्टी सीएम व कैबिनेट मंत्री ने हनुमान मंदिर में माथा टेका
बछरावां। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ऊंचाहार में चल रही शिव पुराण कथा में शामिल होने से पहले प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर में माथा टेका। हनुमंत लला के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि शिव पुराण की कथा के सुनने से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के साथ हम सभी लोग भाग्यशाली हैं कि इस पावन मौके पर उपस्थित रहने एवं शिव पुराण कथा सुनने का सौभाग्य मिला है। (संवाद)