फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming after appearance at Ambani Ganesh Chaturthi Event

सोमी अली: 'महिला का शरीर कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं'; कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सलमान की एक्स, क्या कहा?

Thu, 17 Sep 2026 09:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Sep 2026 09:53 AM IST
सार

Somy Ali Defends Katrina Kaif: अभिनेत्री कैटरीना कैफ गणेश चतुर्थी के अवसर पर पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के आयोजन में शामिल हुई थीं। यहां उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर सलमान खास की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming after appearance at Ambani Ganesh Chaturthi Event
कैटरीना कैफ-सोमी अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत किया। इस आयोजन में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी एक्टर पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं। गणपति उत्सव से कैटरीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मां बनने के बाद अभिनेत्री का वजन बढ़ गया है, जिसे लेकर उनके लुक में कुछ लोग कमियां निकाल रहे हैं और ट्रोल करने लगे। कैट की ट्रोलिंग का करारा जवाब सोमी अली ने दिया है।

विज्ञापन

Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming after appearance at Ambani Ganesh Chaturthi Event
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सोमी अली बोलीं- 'आपको एक महिला पर टिप्पणी का हक नहीं'
कैटरीना को उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली ने जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। सोमी ने कैटरीना और विक्की की तस्वीर शेयर की है, जो अंबानी इवेंट के दौरान की है। इसके साथ एक लंबा नोट लिखा है। 
सोमी अली ने लिखा है, 'किसी महिला का शरीर कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। मां बनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि लोग उसके शरीर पर टिप्पणी करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming after appearance at Ambani Ganesh Chaturthi Event
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कहा- 'वे सम्मान की हकदार हैं'
सोमी अली ने आगे लिखा है, 'उस महिला ने इस दुनिया में एक नई जिंदगी को जन्म दिया है। वह महिला सम्मान की हकदार है, मजाक की नहीं। जो लोग स्क्रीन के पीछे छिपकर महिलाओं के शरीर का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें बता दें कि उसके शरीर से आपका कोई लेना-देना नहीं है। उस महिला का हुनर, काम और उसकी इंसानियत ही ध्यान देने लायक चीजें हैं। महिलाओं को वैसे ही रहने दें, बिना इस बात पर जोर दिए कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए'। 

विज्ञापन

'यह ताकत, बदलाव और मातृत्व की निशानी है'
सोमी अली लिखती हैं, 'जिस महिला के शरीर ने एक नई जिंदगी को पोषण देकर इस दुनिया में लाया हो, उसमें एक खूबसूरती होती है। बच्चे के जन्म के बाद शरीर जैसा भी हो, उसके लिए माफी मांगने की जरूरत नहीं है। यह ताकत, बदलाव और मातृत्व की निशानी है। शायद हमें अपने शब्दों के चुनाव में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब हम महिलाओं के बारे में बात कर रहे हों। सुंदरता का कोई एक आकार या समय-सीमा नहीं होती। किसी महिला की कीमत कभी भी इस बात से नहीं गई कि उसका शरीर दूसरों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
आइए, महिलाओं के जीने के तरीके, उनके काम करने के तरीके और उनके प्यार का जश्न मनाएं, न कि उन्हें सिर्फ उनके शरीर के आकार तक सीमित कर दें'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Somy Ali (@realsomyali) द्वारा साझा की गई पोस्ट


Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming after appearance at Ambani Ganesh Chaturthi Event
कैटरीना कैफ बेबी विहान कौशल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

कैट ने नवंबर 2025 में बेटे को दिया जन्म
बता दें कि कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उनकी ट्रोलिंग पर फैंस ने भी अभिनेत्री का बचाव किया। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'वे 40 वर्ष की हैं, कोई 20 वर्ष की नहीं हैं। उम्र और मां बनने के साथ एक महिला के शरीर में बदलाव आते हैं'। कुछ फैंस ने लिखा, 'कैटरीना अब भी उतनी ही खूबसूरत हैं। आखिर उन्हें आपके ब्यूटी स्टैंडर्ड में क्यों फिट होना चाहिए?'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed