{"_id":"6aaaf3a64386ee42270d6167","slug":"two-pairs-of-passenger-trains-will-return-from-utretia-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167632-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उतरेटिया से लौटेंगी दो जोड़ी यात्री ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उतरेटिया से लौटेंगी दो जोड़ी यात्री ट्रेनें
Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनें लखनऊ के चारबाग न जाकर उतरेटिया से ही लौट आएंगी। छह जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो चारबाग स्टेशन के स्थान पर लखनऊ में ही दूसरे रेल रूट से होकर गंतव्य तक जाएगी। लखनऊ के चारबाग की यात्रा करने वाले यात्रियों को उतरेटिया तक ही सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के अंतर्गत ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इसके चलते जिन ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है, उनमें प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, शक्ति नगर/सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली/शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस, ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों को आलम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा।
यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर एवं 5 अक्तूबर को उतरेटिया तक ही चलेगी। लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 17 व 24 सितंबर और 1 व 8 अक्तूबर को उतरेटिया से चलाई जाएगी। बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस को उतरेटिया में रोक लिया जाएगा और यहीं से लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक 27 दिन रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।