{"_id":"67fd0b0a66ba3a5deb0c38f0","slug":"video-rayabral-ma-manaya-gaya-aganashamana-sava-samata-thavasa-shahatha-aganashamana-karamaya-ka-tha-gaii-sharathathhajal-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मनाया गया अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मनाया गया अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि
रायबरेली में सोमवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान एसपी ने अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी जान की परवाह न करते हुए आग की घटनाओं को काबू करते हैं। शहीद अग्निशमन कर्मियों के कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है। गर्मी के सीजन में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए अग्निशमन कर्मी शहर से लेकर गांवों में जाकर लोगों को आग की घटनाओं से बचाने को लेकर जागरूक करेंगे। लोगों को बताएंगे कि यदि आग लग जाए तो उसे कैसे काबू किया जाए। पंपलेट भी वितरित करेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि यदि कहीं पर आग की घटनाएं हों तो उसकी सूचना संबंधित फायर स्टेशन को दी जाए। जानकारी पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करेंगे। समय रहते यदि दमकल कर्मी पहुंच जाएंगे तो लोगों का नुकसान कम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।