{"_id":"6aa530b71f17094d4d0f6865","slug":"video-vayaparaya-na-rayabral-ka-gathagaja-vathayata-upakathara-ka-kaya-gharava-thakha-aakarasha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने रायबरेली के गदागंज विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने रायबरेली के गदागंज विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, दिखा आक्रोश
रायबरेली के गदागंज क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी और किन्नर भी शामिल हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले हफ्ते से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली गुल होने और पर्याप्त आपूर्ति न मिलने के कारण दुकानदारों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे दुकानों का कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने विद्युत विभाग से अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह ने व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 से 15 दिन के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।