Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
रायबरेली में आश्रम पद्धति विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
{"_id":"6aa539811b337e80c7084e2b","slug":"video-rayabral-ma-aasharama-pathathhata-vathayalya-ma-avayavasathao-ka-blbl-rahal-gathha-ka-narathasha-para-pahaca-kagarasa-jalthhayakashha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में आश्रम पद्धति विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में आश्रम पद्धति विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
रायबरेली में बछरावां के शेखपुर समोधा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में पांच दिन से बिजली गुल है। इससे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भेजकर समस्याओं का फीडबैक भेजने को कहा है।
सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी भी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्रों का आरोप है कि जनरेटर सिर्फ अधिकारियों के आने पर चलाया जाता है, बाद में बंद कर दिया जाता है। भीषण उमस में 350 से अधिक छात्र परेशान हैं। छात्रों कुलदीप, राजन, महेश, पीयूष ने बताया कि खाने में लगातार चूड़ियों के कांच निकल रहे हैं, शिकायत करने पर प्रार्थना पत्र फाड़ दिए जाते हैं। बुधवार रात पुलिस ने समझा-बुझाकर भेज दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। एसडीएम आयुष अग्रवाल ने छात्रों को समस्याओं से लड़ने के तरीके बताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विद्यालय की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सभी बिंदु नोट कर लिए गए हैं रायबरेली के सांसद तथा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को भेजे जाएंगे। जल्द ही नेता प्रतिपक्ष विद्यालय का निरीक्षण कर संसद में भी आवाज उठाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।