फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three arrested for theft at school

Raebareli News: स्कूल में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for theft at school
अमावां। पुलिस ने प्रेमराजपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अर्चना अग्निहोत्री ने 9 सितंबर को मिल एरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि चोर विद्यालय से दो छत के पंखे, एक गैस सिलिंडर और कुछ राशन ले गए थे। एसपी रवि कुमार के निर्देश पर मिल एरिया पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपियों को दोहरी क्रॉसिंग के पास पकड़ा।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा, रामबाबू सिंह और अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो सीलिंग फैन और एक सिलिंडर बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed