Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation workers in Fatehabad will not return to work until dismissed and suspended employees are reinstated
{"_id":"6aa4db7068ae0bed790c523a","slug":"video-sanitation-workers-in-fatehabad-will-not-return-to-work-until-dismissed-and-suspended-employees-are-reinstated-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों की बहाली तक काम पर नहीं लौटेंगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों की बहाली तक काम पर नहीं लौटेंगे सफाईकर्मी
सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को मांगों को लेकर समझौता होने के बावजूद फतेहाबाद और रतिया में सफाई कर्मचारी शनिवार को काम पर नहीं लौटे। इससे शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीदों को झटका लगा है। फतेहाबाद नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना भी जारी रहा।
कर्मचारी नेता रमेश तोशामड का कहना है कि सरकार के साथ कई मांगों को लेकर सहमति बनी है, लेकिन जब तक बर्खास्त और निलंबित किए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया जाता, तब तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान किए बिना हड़ताल समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता।
शुक्रवार को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौते के बाद प्रशासन को उम्मीद थी कि शनिवार से शहर में सफाई व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। इसके चलते सार्वजनिक स्थानों की सफाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
फतेहाबाद में लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि बहाली का मुद्दा हल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब प्रशासन के सामने समझौते को जमीन पर लागू कराने और सफाई व्यवस्था सुचारू करने की चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।