{"_id":"6aa4de92cd2d7714c60131d6","slug":"video-man-dies-after-assault-following-road-accident-in-amritsar-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सड़क हादसे के बाद मारपीट, 35 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सड़क हादसे के बाद मारपीट, 35 वर्षीय युवक की मौत
सड़क हादसे के बाद कथित मारपीट में घायल हुए 35 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर चौहान के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने घायल सुरिंदर की मदद करने के बजाय उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
परिवार के मुताबिक, सुरिंदर अपने बच्चे की दवा लेने गया था। वापस लौटते समय बच्चे ने मोमोज खाने की जिद की, जिसके बाद वह मोमोज लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर आ रहे दो युवकों की उससे टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सुरिंदर सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवारों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय कथित तौर पर पीटना शुरू कर दिया।
परिवार के अनुसार, मारपीट के बाद सुरिंदर की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके सिर पर गंभीर चोटें होने की बात कही है।
मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि सुरिंदर परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत मिलने के बाद बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।