{"_id":"675dbc98290acbbc63009b38","slug":"328-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-135910-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3.28 लाख वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3.28 लाख वादों का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें आपसी समझौते से 328118 वादों का निस्तारण कराया गया। इससे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डा. अजय कुमार द्वितीय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नोडल अधिकारी एडीजे अंजनी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों को आपसी सुलह और समझौते से निपटाने का अहम माध्यम है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण पीठासीन अधिकारी आदेश नैन ने 70 वादों का निस्तारण करते हुए छह करोड़ से अधिक प्रतिकर प्रदान किया। जनपद के विभिन्न न्यायालयों में 5445 शमनीय फौजदारी एवं दीवानी वादों का निस्तारण कराया गया। शमनीय वादों में चार करोड़ से अधिक का अर्थदंड वसूल किया गया। दीवानी वादों में 12 लाख से अधिक उत्तराधिकार आदि का अनुतोष प्रदान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।