{"_id":"6911fbcc5f86809aab0b05af","slug":"video-host-st-mira-academy-kanshiram-won-the-trophy-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेजबान सेंट मीरा अकादमी कांशीराम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मीरा अकादमी में खेली गई एकदिवसीय अंतरविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की 23 टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों ही वर्ग का खिताब मेजबान सेंट मीरा अकादमी कांशीराम की टीम ने अपने नाम किया। बालक वर्ग में बिलारी का श्री साईं स्कूल और बालिका वर्ग में राजेंद्र अकादमी उपविजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. तरुण अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधक कैप्टन अमिताभ प्रकाश, अर्चना प्रकाश, अक्षरी प्रकाश और पर्णिका प्रकाश के साथ किया। उन्होंने विजेता टीम को एक हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. नितिन बत्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। समारोह में प्रधानाचार्य पारुल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन उप प्रधानाचार्य श्वेता सेठी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।