Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
177 cases of public complaints are pending in the district, State Information Commissioner held a meeting with the officials
{"_id":"690f6252bbb16724470decdb","slug":"video-177-cases-of-public-complaints-are-pending-in-the-district-state-information-commissioner-held-a-meeting-with-the-officials-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिले में जन शिकायतों के 177 मामले लंबित, राज्य सूचना आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जन शिकायतों के 177 मामले लंबित, राज्य सूचना आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक
राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक। आरटीआई के प्राविधानों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए। डीएम अनुज सिंह और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में जिले के जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ यह बैठक हुई।
सूचना आयुक्त ने बताया कि मुरादाबाद में जन शिकायतों के 177 मामले लंबित हैं। विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा विभाग में लंबित शिकायतों पर अधिकारी जवाब नहीं दे सके। उन्होंने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। जिला पूर्ति विभाग और तहसील सदर संबंधित अधिकारी ही संतोष जनक जवाब दे सके। आवेदन पत्र का निर्धारित 30 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सूचना आयुक्त ने कहा कि 780 प्रकरणों में जन सूचना अधिकारियों को दंडित करते हुए उनसे जुर्माने की धनराशि वसूलने की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण आकाश सिंह, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।