{"_id":"6a9c08fe4ffd6023e108af25","slug":"video-meerut-pothole-ridden-roads-turn-hazardous-rain-worsens-condition-on-gandhi-ashram-surajkund-route-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सड़कों के गड्ढे बने आफत, बारिश से और बिगड़ी हालत; गांधी आश्रम से सूरजकुंड जाने वाले रास्ते पर राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सड़कों के गड्ढे बने आफत, बारिश से और बिगड़ी हालत; गांधी आश्रम से सूरजकुंड जाने वाले रास्ते पर राहगीर परेशान
मेरठ शहर की कई मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों की स्थिति और खराब हो गई है। कई जगह गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। वाहन चालकों को इन गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन परेशानी होती है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों का सवाल है कि यदि इन गड्ढों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।