{"_id":"6aa2dbd1c94f1fae5a0030d5","slug":"meerut-former-minister-yakub-qureshi-s-son-sent-to-jail-search-now-on-for-his-friend-adnan-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गया जेल, अब दोस्त अदनान की तलाश, 10 लाख रुपये का है मामला; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गया जेल, अब दोस्त अदनान की तलाश, 10 लाख रुपये का है मामला; पूरी कहानी
Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM IST
सार
मेरठ के सराय सराय बहलीम में पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज को जेल भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है कि अदनान को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में भूरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के सराय बहलीम में असलम पहलवान को धमकी देने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के जेल जाने के बाद अब पुलिस उसके साथी अदनान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी पुलिस को अदनान का सुराग नहीं लगा है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। साक्ष्य के तौर पर केस डायरी में वायरल वीडियो को भी शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अनस कुरैशी पुत्र फारुख कुरैशी की इस्लामाबाद निवासी अदनान पुत्र महताबुद्दीन से दोस्ती है। अदनान मूल रूप से मुरादनगर का रहने वाला है। अदनान ने आगरा के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये सिस्टम एनर्जी ड्रिंक में लगवाए थे। व्यापारी ने उक्त रकम की मांग अदनान से की। अदनान रकम नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी ने अदनान से रकम निकलवाने के लिए असलम पहलवान से मुलाकात की। असलम पहलवान ने 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी पर सौदा तय किया। उसके बाद अदनान को पिछले एक सप्ताह से कॉल कर 10 लाख रुपये की रकम वापस करने के लिए कह रहा था। अदनान सोमवार रात करीब एक बजे याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के घर पर पहुंचा था। उस समय भूरा लखनऊ से घर लौटा था।
अदनान की कहानी सुनने के बाद फिरोज उर्फ भूरा पिस्तौल लेकर पास की गली में रहने वाले असलम पहलवान के घर पहुंच गया। आरोप है कि फिरोज उर्फ भूरा ने गोली चलाई थी। गोली चलने के बाद सराय बहलीम में दहशत फैल गई थी। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम भूरा को जेल भेज दिया था। इस मामले में भूरा के साथी अदनान की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा है। दो अज्ञात लोगों की भी पहचान कराने में पुलिस लगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: बंतीखेड़ा में पंचायत, सतबीर फौजी बोले- मेरे बेटे को मारी 18 गोलियां, पूरे गिरोह पर कसे शिकंजा
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: बंतीखेड़ा में पंचायत, सतबीर फौजी बोले- मेरे बेटे को मारी 18 गोलियां, पूरे गिरोह पर कसे शिकंजा