{"_id":"68d6bd4180a09f14740c5969","slug":"video-meerut-devotees-appreciated-the-presentation-steeped-in-devotion-to-lord-rama-in-sardhana-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में रामभक्ति में डूबी प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने सराहा, कलाकारों की जीवंत अभिव्यक्ति ने लीला को बनाया अविस्मरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में रामभक्ति में डूबी प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने सराहा, कलाकारों की जीवंत अभिव्यक्ति ने लीला को बनाया अविस्मरणीय
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 26 Sep 2025 09:50 PM IST
Link Copied
मेरठ के सरधना में श्रीरामा मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम चरित्र मंचन में शुक्रवार को ऐसी भक्ति और नाट्य प्रस्तुति देखने को मिली कि दर्शक भावविभोर हो उठे। बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, सीता की खोज, संपाती से संवाद, हनुमान द्वारा समुद्र लांघना, सुरसा और लंकिनी का वध और अशोक वाटिका तक की घटनाओं का जीवंत मंचन कर कलाकारों ने रामकथा को सजीव कर दिया।
शुक्रवार को रामलीला स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही मंच पर बाली वध का दृश्य आया, दर्शकों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों से समां बांध दिया। रामभक्तों का जोश देखते ही बनता था। प्रमुख कलाकारों ने अपने संवादों, मुद्राओं और भावों से लीला में जान डाल दी। संजीव पंवार ने भगवान राम की भूमिका को गंभीरता और गरिमा से निभाया, वहीं रवि प्रजापति और आशीष त्यागी ने हनुमान और सुग्रीव के रूप में दमदार अभिनय कर तालियां बटोरीं। लीला के अंत में जैसे ही हनुमान अशोक वाटिका पहुंचते हैं और सीता माता को प्रभु श्रीराम का संदेश देते हैं, पंडाल में उपस्थित कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। महिलाओं ने दीप जलाकर प्रभु राम के चरित्र का स्मरण किया और परिवार में सुख-शांति की कामना की। शनिवार को लीला स्थल पर लंका दहन, रामसेतु निर्माण और विभीषण शरणागति की कथा का मंचन किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का लाभ उठाने की अपील की है। सुभाष वेदप्रकाश, पियूष त्यागी, संजय, अनंत, मोहित, अभिषेक, प्रदीप बुद्धिराजा, हर्षिल मित्तल, विकास कंसल ने उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम कमेटी में शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, प्रदीप कुमार मित्तल, अजय त्यागी, पुलकित की सराहनीय भूमिका रही। मंच संचालन कर रहे वीरेंद्र सैनी एडवोकेट ने कथा के भावों और संवादों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।