Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Hastinapur: Crops on the Verge of Damage After One-and-a-Half Months of Rain, Waterlogging Raises Farmers’ Concerns
{"_id":"6aa047f58a2f0d11f50f1ad5","slug":"video-hastinapur-crops-on-the-verge-of-damage-after-one-and-a-half-months-of-rain-waterlogging-raises-farmers-concerns-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर खादर में डेढ़ माह की बारिश से फसलें बर्बादी की कगार पर, खेतों में भरा पानी और घास उगने से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर खादर में डेढ़ माह की बारिश से फसलें बर्बादी की कगार पर, खेतों में भरा पानी और घास उगने से बढ़ी किसानों की चिंता
हस्तिनापुर में पिछले करीब डेढ़ महीने से रुक-रुककर हो रही बारिश ने खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई खेतों में लंबे समय से पानी भरा होने के कारण फसलें खराब होने लगी हैं। पानी में अब घास भी जमने लगी है, जिससे फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों के अनुसार, खेतों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण फसलों की जड़ें प्रभावित हो रही हैं। कई स्थानों पर फसलें पीली पड़ने लगी हैं और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी नहीं हुई तो खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
खादर क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले खेतों का सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।