{"_id":"6a9ff03e4d3a568bd10218bf","slug":"video-video-saugdhaka-naramanae-ka-maga-ka-lkara-21va-thana-bha-thharana-para-btha-kasana-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सड़क निर्माण की मांग को लेकर 21वें दिन भी धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सड़क निर्माण की मांग को लेकर 21वें दिन भी धरने पर बैठे किसान
कमालपुर विचलका से कुबहरा गांव तक कच्चे रास्ते पर डामरीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को किसानों से वार्ता करने मोहनलालगंज के उपजिलाधिकारी आकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत के अधिकारियों को बुलाकर दो दिन बाद किसानों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान इससे सहमत नहीं हुए।
किसानों ने 9 सितंबर को लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करने का निर्णय बरकरार रखा है। किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह 10 बजे तक जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लखनऊ कूच करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।