{"_id":"6a9ffa833a17b8d14103dd72","slug":"video-ayathhaya-bugdhha-paugdhata-150-paravara-ka-bta-rahata-kata-ab-taka-2000-kata-vatarata-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बाढ़ पीड़ित 150 परिवारों को बांटी राहत किट, अब तक 2000 किट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बाढ़ पीड़ित 150 परिवारों को बांटी राहत किट, अब तक 2000 किट वितरित
अयोध्या: अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़े जलस्तर के बीच तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पस्ता माफी बाढ़ चौकी पर इस सत्र में आठवीं बार राहत किट का वितरण किया गया। कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में 150 परिवारों को राहत किट वितरित की गई। राहत सामग्री ग्राम सलाहपुर और महंगू का पुरवा मजरे संदरी के बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी गई।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि तहसील में अब तक 2020 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। इनमें आठ अगस्त को 125, 19 अगस्त को 225, 20 अगस्त को 284, 22 अगस्त को 386, तीन सितंबर को 150, पांच सितंबर को 312, छह सितंबर को 388 और आठ सितंबर को 150 राहत किट शामिल हैं। राहत किट में आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, बाल्टी, तिरपाल समेत 26 प्रकार की सामग्री दी गई है।
वहीं, बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के लिए भूसे का भी वितरण किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब एक हजार क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। इसमें नौ अगस्त को 158.3 क्विंटल, 21 अगस्त को 208.8 क्विंटल, 29 अगस्त को 141 क्विंटल और 31 अगस्त को 295.4 क्विंटल 8 सितंबर को 300 क्विंटल भूसा शामिल है।
राहत किट वितरण के दौरान एसडीएम विनोद गुप्ता और लेखपाल नकछेद मौजूद रहे। उधर, सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। नदी के लगातार बढ़े जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।