{"_id":"6a9ff75c9da7f8ec6a0b072b","slug":"video-205-children-administered-swarnaprashan-free-of-charge-at-the-government-ayurveda-college-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में 205 बच्चों को निशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में 205 बच्चों को निशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया
वाराणसी में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में निशुल्क स्वर्णप्राशन कैम्प आयोजित हुआ। यह आयोजन 08 सितंबर 2026 मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में किया गया। इसमें कुल 205 बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाई गईं। कैम्प की शुरुआत सुबह 08.00 बजे हुई। कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार मौर्य ने धन्वंतरि पूजन किया। उन्होंने स्वयं बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाईं। संस्था के कौमारभृत्य (शिशु एवं बालरोग) विभाग ने इस कैम्प का आयोजन किया। पुष्पा खन्ना मेमोरियल निरोग ग्राम चैरिटेबल ट्रस्ट ने इसके आयोजन में सौजन्य प्रदान किया। विभाग के शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ विनोद कुमार स्वामी, आशीष कुमार गराई, अश्विनी कुमार गुप्ता और रुचि तिवारी ने कैम्प में सक्रिय भूमिका निभाई। इंटर्न तैयबा अशरफ, ऋतिक चौधरी, नेहा गुप्ता, दिव्या पांडेय और मानसी साहू ने भी सहभागिता की। कॉलेज कर्मचारी संजय अहमद ने कैम्प को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। स्वर्णप्राशन कैम्प की अगली तिथि 05 अक्तूबर 2026 सोमवार निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।