{"_id":"6af309175609c2e8660e2609","slug":"video-farmers-group-protests-at-sardhana-police-station-over-assault-and-gold-chain-snatching-allegations-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरधना: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए किसान सेना ने घेरा थाना, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए किसान सेना ने घेरा थाना, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म किया धरना
सरधना के गांव कुशावली में मारपीट और महिला की सोने की चेन छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित गौतम सोम के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां अंजू के साथ भी मारपीट की गई और उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने, नियमानुसार जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।