{"_id":"6af2ae27a7ee502e020e0105","slug":"video-stone-pelting-and-vehicle-arson-attempt-in-chamba-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:12 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय चंबा के बालू क्षेत्र में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव करने और उनके दो वाहनों को आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गोपाल सिंह कुकरेजा के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर चंबा शहर से परेल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालू के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।
कुकरेजा ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि बालू स्थित सब्जी मंडी परिसर में खड़ी उनकी वैन और पिकअप को आग लगाने की कोशिश की गई है। जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय स्थानीय लोगों और मंडी कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी, जिससे दोनों वाहनों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।
घटना के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत में उन्होंने दो लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
गोपाल सिंह ने इस मामले की जानकारी एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर को भी दी। उन्होंने सरकारी परिसर में खड़े वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंडी परिसर में खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भी चिंता होना स्वाभाविक है।
डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।