Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   baghpat president bodyguard shot head firecracker dispute

राष्ट्रपति अंगरक्षक के सिर में गोली मारी: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर हुआ विवाद, दो दिन की छुट्टी पर आए थे

Mon, 09 Nov 2026 09:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

सौरभ वर्ष 2021 में राष्ट्रपति अंगरक्षक भर्ती हुआ था, जो राष्ट्रपति भवन में तैनात है। दिवाली पर्व को लेकर सौरभ दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। 

विज्ञापन
baghpat president bodyguard shot head firecracker dispute
पटाखे जलाने पर राष्ट्रपति अंगरक्षक के सिर में पड़ोसी ने मारी गोली - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

यूपी के बागपत स्थित गोपालपुर खड़ाना गांव में रविवार रात दिवाली पर्व पर पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने राष्ट्रपति अंगरक्षक सौरभ के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उनके भाई विनीत की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल सौरभ का मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर चिकित्सक ने सिर में फंसी गोली निकाली। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

राष्ट्रपति भवन में तैनात था सौरभ
गोपालपुर खड़ाना निवासी जनकराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ वर्ष 2021 में राष्ट्रपति अंगरक्षक भर्ती हुआ था, जो राष्ट्रपति भवन में तैनात है। दिवाली पर्व को लेकर सौरभ दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार रात अपने भाई विनीत, मिंटू के साथ घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे। तभी वहां आए धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने गली में पटाखे चलाने पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कान के पीछे सिर पर फंसी गोली
आरोप लगाया कि तभी धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो दीवार में लगने के बाद सौरभ के सिर में जा लगी। गोली सौरभ के कान के पीछे सिर में धंस गई और वह नीचे गिर गए। इसका विरोध करने पर उनके भाई विनीत, मिंटू की पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घायल सौरभ का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती है सौरभ
मेरठ के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली निकाली। वहां उनकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। घटना का पता चलने पर एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ अंशु जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर धीरज और मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed