{"_id":"6af29a126c7c8a07710129c2","slug":"video-uncontrolled-truck-accident-rabaun-solan-three-cars-damaged-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:44 AM IST
Link Copied
रबौण में नेशनल हाईवे-5 पर मंगलवार तड़के एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। प्लास्टिक के कबाड़ से भरा ट्रक नारकंडा की ओर से कालका जा रहा था। सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद वहीं रुक गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी तीन कारें इसकी चपेट में आ गईं। इनमें एक फॉर्च्यूनर, एक सेंट्रो और एक मारुति कार शामिल हैं। तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से राधा स्वामी सत्संग का बोर्ड, बिजली का खंभा और केबल की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कुत्ते की भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।
इस हादसे ने रबौण मार्ग पर सुबह पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। सुबह के समय इसी सड़क पर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है।
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना तड़के उस समय हुई, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। यदि ट्रक कुछ देर बाद अनियंत्रित होता तो पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल दुर्घटना में तीन वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।