Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Contract traders are accused of fraud during the story of Shri Ram Bhadracharya Ji, allegations made by 1008 Mahamandaleshwar Maa Ladlinanda Saraswati.
{"_id":"68cc3e35889292ea5808b500","slug":"video-contract-traders-are-accused-of-fraud-during-the-story-of-shri-ram-bhadracharya-ji-allegations-made-by-1008-mahamandaleshwar-maa-ladlinanda-saraswati-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: श्रीराम भद्राचार्य जी की कथा में ठेका व्यापारियों पर ठगी का आरोप, 1008 महामंडलेश्वर मां लडलीनंद सरस्वती ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: श्रीराम भद्राचार्य जी की कथा में ठेका व्यापारियों पर ठगी का आरोप, 1008 महामंडलेश्वर मां लडलीनंद सरस्वती ने लगाए आरोप
मेरठ। श्रीराम भद्राचार्य जी की कथा में दिव्य शक्ति ट्रस्ट के साथ धोकाधड़ी का आरोप सामने आया है। ट्रस्ट की अध्यक्ष 1008 महामंडलेश्वर लाडलीनंद सरस्वती महाराज ने बुधवार को मेरठ आकर कचहरी के पास स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उधर, गाजियाबाद निवासी टैंट और अन्य व्यवस्था करने वाले अनुज अग्रवाल ने संस्था पर आरोप लगाए। महामंडलेश्वर लाडलीनंद सरस्वती ने प्रेसवार्ता में दावे के साथ कहा कि पहले कथा का आयोजन परतापुर में होना था। वह स्थान जहां टेंट लगाया जाना था उनका स्पेस 1 लाख 70 हजार स्कावयर फीट तय किया गया था। हालांकि जगह कैंसल हो गई। इसके बाद विक्टोरिया पार्क स्थान निर्धारित किया गया। यहां 65 हजार स्कावर्य फीट में टेंट लगाया गया। टैंट और अन्य व्यवस्था जो संभाल रहे हैं उन्हें 87 लाख का भुगतान किया गया है। हालांकि खर्च सिर्फ 65 लाख हुआ है। ऐसे में उन्हें हमें 27 लाख रुपये का वापस भुगवान करना चाहिए। हालांकि वह अब आरोप प्रत्यारोप शुरुआत से लगाए जा रहे हैं। यह पूर्ण रूप से अनुचित हैं। देश और धर्म हित में किए जा रहे कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 120 कूलर लगाने की बात हुई थी। 22 कूलर लगाए गए और उनमें भी पानी नहीं डाला गया। कथा के समय लोग गर्मी में बैठे रहे। 25 एसी लगाने की बात हुई और सात लगाए। तीन एसी काम नहीं कर रहे थे। 1 हजार सोफे की बात 500 सोफे लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।