फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High Court Bench: Lawyers from 22 districts of Western UP to abstain from judicial work today

हाईकोर्ट बेंच: आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वेस्ट यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ता, भाजपा नेताओं का किया बहिकार

Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
सार

कचहरी स्थित नानकचंद सभागार में अधिवक्ताओं ने सभा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कचहरी में भाजपा जनप्रतिनिधियों का प्रवेश बंद किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री पर बेंच को लेकर अपेक्षित रुख न रखने की बात कहते हुए नाराजगी जताई गई। 

विज्ञापन
High Court Bench: Lawyers from 22 districts of Western UP to abstain from judicial work today
हाईकोर्ट बेंच को लेकर आमसभा करते वकील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार एसोसिएशन ने मंगलवार को नानकचंद सभागार में आमसभा कर कई प्रस्ताव पारित किए। तय किया गया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी न होने के विरोध में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 22 जिलों और तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही 'बेंच नहीं तो वोट नहीं' के स्लोगन लिखे हुए बैनर को कचहरी परिसर के प्रवेश द्वारों पर लगाकर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध किया जाएगा।
विज्ञापन

 

मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से लेकर जिले के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों की निंदा की। कहा कि इन्होंने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का कोई प्रयास या समर्थन नहीं किया है। भविष्य में जनता के लिए बेंच की मांग के समर्थन में किसी भी प्रतिनिधि से वकालत नहीं कराए जाने और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बेंच की स्थापना के लिए अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए वकालतनामे को वापस लेने का निर्णय लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के उन सभी जनप्रतिनिधियों को जो भाजपा से संबंधित हैं, उनकी सदस्यता शीघ्र समाप्त किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बेंच की स्थापना को लेकर सहारनपुर में शीघ्र ही केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक किए जाने की घोषणा भी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह जल्द ही संयुक्त व्यापार संघ और शहर के तमाम संघों के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे। जनता और व्यापारियों को इससे अवगत कराएंगे कि मुख्यमंत्री ने सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण की समस्या के निस्तारण और हाईकोर्ट बेंच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का ये है दावा
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। अधिवक्ताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट बेंच के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी थी और यह कहा था कि सरकार हाईकोर्ट बेंच नहीं दे सकती। इससे अधिवक्ता नाराज हैं। सभा में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज आलम, अधिवक्ता गजेंद्र सिंह धामा, प्रबोध कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिरोही, सतीश कुमार राजवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, अनिल कुमार बख्शी, गजेंद्र सिंह धामा, सतीश चंद गुप्ता, उदयवीर सिंह राणा, कुंवर पाल शर्मा, पूर्व महामंत्री प्रबोध कुमार शर्मा, अब्दुल जब्बार खां और धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


ये भी देखें...
यूपी: मस्जिदों को गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के उलमा, जमीयत की आपात बैठक कल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed