Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Attendants created ruckus in Pyarelal Sharma District Hospital, doctor accused of not providing treatment
{"_id":"685ff88d5047e3e22407d770","slug":"video-attendants-created-ruckus-in-pyarelal-sharma-district-hospital-doctor-accused-of-not-providing-treatment-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, डॉक्टर पर इलाज ना करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, डॉक्टर पर इलाज ना करने का आरोप
मेरठ के प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में तीमारदारों ने डॉक्टर पर इलाज ना करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तीमादारों का आरोप था कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज यशवीर सिंह ने 6 महीने के बच्चे का इलाज करने से इंकार कर दिया और उनको वहां से भगा दिया। तीमारदारों ने डॉक्टर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। हंगामे ही सूचना पर पहुंची देहली गेट थाना पुलिस ने तीमारदारों को शांत होने के लिए कहा, लेकिन तीमारदारों की पुलिस से ही नोंकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से वापस भेज दिया। दरअसल 6 महीने के फैज़ को डायरिया हो गया था, जिसको परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज यशवीर सिंह का कहना है कि बच्चे ही हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल रेफर किया गया, जिसको लेकर तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।